गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर सत्कार होटल के पास लगाई छबील
कष्टों के बीच भी गुरु जी ने कहा था- ‘तेरा किया मीठा लागे’
1606 ईस्वी में लाहौर में दी गई थीं असहनीय यातनाएं
खरगोन 18/06/2026
भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा व मीठा जल
‘तेरा किया मीठा लागे’ के महावाक्य को दोहराते हुए, पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आज साध संगत द्वारा बस स्टैंड स्थित सत्कार होटल पर छबील की सेवा लगाई गई। इस दौरान भीषण गर्मी में वहां से गुजरने वाले आमजन और राहगीरों को ठंडा व मीठा जल (छबील) पिलाकर सेवा की गई।
उक्त जानकारी देते हुए हरभजन सिंह भाटिया और परविंदर सिंह चावला ने बताया कि इतिहास में आज ही के समय (1606 ईस्वी) लाहौर में गुरु अर्जन देव जी को बेहद क्रूरता और अनेक यातनाएं देकर शहीद किया गया था। उन्हें तपते हुए गर्म तवे पर बैठाया गया और ऊपर से गर्म रेत का छिड़काव किया गया, लेकिन उन्होंने प्रभु का भाणा मीठा करके माना। तब से लेकर आज तक पूरे विश्व में सिख संगत द्वारा सार्वजनिक रूप से आमजन के लिए छबील की सेवा की परंपरा निभाई जा रही है।
सेवा में शामिल रहे श्रद्धालु:
आज की इस महान सेवा में गुरुदयाल सिंह भाटिया, चीनू भाटिया, सतपाल सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह भाटिया, दिलबाग सिंह मदान, शम्मी भाटिया, प्रभजोत सिंह भाटिया, रमन चावला, अस्मित कौर भाटिया, काको भाटिया, प्रीति चावला आदि सहित भारी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर पूरी श्रद्धा के साथ सेवा की।