गेहलोत के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर खाटू श्याम सेना ट्रस्ट ने किया स्वागत
अकोदिया। समाजसेवी श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट शाजापुर जिला अध्यक्ष सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ सुशील कुमार गेहलोत को प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन के अकोदिया ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर स्वागत समारोह आयोजित कर ट्रस्ट की ओर से बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर पुष्प हार से स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ गेहलोत हमेशा ही सेवा भावना से कार्य करते हैं उसी का परिणाम है कि संगठन के वरिष्ठ जनों द्वारा आपको इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सोपी गई आपने संगठन के वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ गेहलोत को बधाईयां दी है अवसर पर श्याम प्रेमी तरुण कुशवाह रमेश थानेरा सहित श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।