खरगोन के ग्राम दाऊतखेड़ी में रचा जाएगा आस्था का इतिहास* *25 जून को निर्जला एकादशी पर बनने वाले श्री हरि चैतन्य धाम का महा भूमि पूजन*
-निमाड़ की पावन धरा पर एक नया आध्यात्मिक सूर्य उदय होने जा रहा है। भगवानपुरा तहसील का छोटा सा गांव दाऊतखेड़ी अब देश के आध्यात्मिक मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ने को तैयार है।
*निर्जला एकादशी, 25 जून 2026 गुरुवार* को परम सद्गुरु संत श्री लक्ष्मण चैतन्य जी बापू के आशीर्वाद से “श्री हरि चैतन्य धाम “सतगुरु संत श्री लक्ष्मण चैतन्य बापूजी आश्रम` का ऐतिहासिक भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न होगा। इस भव्य आयोजन में संत महापुरुषों के दर्शन व आशीर्वचन का लाभ मिलेगा ।देशभर से हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल होंगे।
*क्या है खास इस महाआयोजन में:*
1. *सुबह 10:00 बजे – महासंकल्प:* वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन
2. *सुबह 11:00 से 1:00 बजे – संत समागम:* महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से पधारे संत महापुरुषों के आशीर्वचन। संत श्री के मुखारविंद से निकले अनमोल वचन भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे।
3. *दोपहर 1:00 बजे – महाप्रसादी:* महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए फलाहार प्रसादी। निर्जला एकादशी व्रतधारी यहीं प्रसाद ग्रहण कर पारण कर सकेंगे।
*क्यों ऐतिहासिक है ये धाम:*
अखिल भारतीय चैतन्य साधक भक्त परिवार के अनुसार, यह धाम सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और साधना का त्रिवेणी संगम बनेगा ।
आने वाली पीढ़ियों को यह धाम भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का काम करेगा।
*“एक ईंट आपके नाम की भी”*
समिति ने आह्वान किया है कि हर धर्मप्रेमी परिवार इस पुण्य कार्य में सहयोग करे। “आपके सहयोग की एक-एक ईंट से बनेगा चैतन्य धाम।
<span;>> *“जहाँ संतों के चरण पड़ें, वो धरा तीर्थ बन जाती है। 25 जून को दाऊतखेड़ी तीर्थ बनेगा।”*
<span;>> *– अखिल भारतीय चैतन्य साधक भक्त परिवार*
*आयोजन स्थल:* ग्राम-दाऊतखेड़ी, तहसील-भगवानपुरा, जिला-खरगोन, म.प्र.
*करण सिंह चौहान